ख़बर शेयर करें -

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बलवीर रोड, देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का संपूर्ण जीवन अनुशासन, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने उत्तराखण्ड के विकास एवं जनसेवा में जो योगदान दिया, उसे यह प्रदेश सदैव याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गाजियाबाद से आए छात्रों का टेम्पो ट्रेवलर खाई में गिरा! रेस्क्यू ऑपरेशन में ह्यूमन चेन से बचाया.. वीडियो..

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व खजान दास, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, मेयर सौरभ थपलियाल, भाजपा महामंत्री ( संगठन) अजेय कुमार और महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad