ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। फूलदेई जन कल्याण समिति द्वारा राजपुरा वार्ड 13, कुष्ठ आश्रम के निकट निशुल्क स्वास्थ्य एवं जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें कुल 126 लोगों ने विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में ज्योतिं नेत्रालय हल्द्वानी द्वारा आंखों की निशुल्क जांच की गई। साथ ही बीपी एवं शुगर की जांच भी मुफ्त की गई तथा जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन एवं सोलर प्लांट संबंधित कार्यों में भी लोगों की सहायता की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका धामी सरकार का पुतला.. चंपावत में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध...

इस दौरान जरूरतमंद लोगों को निशुल्क चश्मों का वितरण पूर्व मेयर प्रत्याशी ललित जोशी द्वारा किया गया। शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता ध्रुव कश्यप की भी विशेष सहभागिता रही।

समिति के पदाधिकारियों एडवोकेट सुमित नैलवाल, दिनेश मेहरा एवं शुभम पाल ने बताया कि फूलदई जन कल्याण समिति लगातार समाजहित में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनसेवा से जुड़े कार्य करती आ रही है और आगे भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
स्थानीय लोगों ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से जरूरतमंद लोगों को काफी सहायता मिल रही है और समाज में जागरूकता भी बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अब लालकुआं से चलेगी एक फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन,देखे टाइम टेबल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad