ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर के टीपी नगर क्षेत्र में मंगलवार रात रफ्तार का कहर एक युवक की जिंदगी लील गया। खनन सामग्री से लदे बेकाबू डम्पर ने 28 वर्षीय अनिल रौतेला को उस वक्त कुचल दिया, जब वह सड़क किनारे खड़े होकर मोमो खा रहे थे। गंभीर रूप से घायल अनिल को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन कुछ घंटों बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक अनिल रौतेला, कैंची धाम क्षेत्र के रहने वाले थे और हल्द्वानी में चोला मंडलम फाइनेंस लिमिटेड में कलेक्शन एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे। परिवार के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे वह घर से पास के फास्ट फूड सेंटर पर गए थे, तभी तेज रफ्तार डम्पर (UA04 D 4346) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके पेट और पैर में गंभीर चोटें आईं।

अनिल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और अपने व्यवहार व मेहनत के लिए जाने जाते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में शोक की लहर है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मासूम की मौत के बाद प्रशासन आया हरकत में.. वीडियो...

पुलिस ने डम्पर चालक को हिरासत में लेकर वाहन सीज कर दिया है। क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad