ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी में आपदा के दृष्टिगत मॉकड्रिल हुई, कल्सिया नाला क्षेत्र, हल्द्वानी में त्वरित बाढ़ की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों को जल्दी से जल्दी निकटवर्ती लोगों को अलर्ट जारी किया गया, जिसके बाद राहत बचाव दल ने मौके पर पहुंच कर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, आपदा के दौरान कलसिया नाले के उफान पर आने से 11 लोग घायल हुए, जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए जिनका हायर सेंटर रेफर किया गया।

आज हुई मॉकड्रिल में राजश्व, पुलिस, ITBP, CRPF, होमगार्ड फायर की टीमों ने हिस्सा लिया, SDM हल्द्वानी ने कहा कि सभी टीमों का कोआर्डिनेशन बराबर रहा, आपसी समन्वय की कोई कमी नहीं रही जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन सही समय पर पूरा हो पाया और घायलों को जल्द से जल्द प्राथमिक उपचार दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  20 लाख की स्मैक के साथ जीजा साले गिरफ्तार

यह देखिए मॉकड्रिल का वीडियो..

उन्होंने कहा कि आने वाली बरसात के दौरान सभी टीम में समन्वय बनाकर काम कर सके इसको देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

बाइट : प्रमोद कुमार, SDM हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad