ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी:-युवा कांग्रेस हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष इंजीनियर सुमित कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उप जिलाधिकारी महोदय को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मुख्य रूप से शहर में गैस आपूर्ति व्यवस्था की अव्यवस्था को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई। प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि वर्तमान समय में गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण आम जनमानस को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों के चलते छोटे व्यापारियों एवं रेहड़ी-पटरी संचालकों (वेंडर्स) पर आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  वाटर पोलो में सर्विसेज को गोल्ड, महाराष्ट्र को 10-9 से रौदा...

युवा कांग्रेस ने मांग की कि जब तक गैस संकट पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, तब तक प्रभावित छोटे व्यापारियों एवं वेंडर्स को सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाए, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण सुचारू रूप से कर सकें। इसके अतिरिक्त विवाह समारोहों में वर्तमान में आवंटित दो गैस सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की गई, जिससे सामाजिक कार्यक्रमों में आ रही कठिनाइयों को दूर किया जा सके।

ज्ञापन में यह भी जोर दिया गया कि गैस की आपूर्ति को तत्काल प्रभाव से सुचारू एवं नियमित किया जाए तथा कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  अब इस नए सिस्टम से दो दिन पहले मिलेगी भूस्खलन की चेतावनी, बच सकेंगी सैकड़ों जानें

इस अवसर पर महासचिव मोहम्मद अनस, प्रदेश महासचिव स्वाति जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष जूही चौपाल, ब्लॉक अध्यक्ष नदीम सैफी, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन टम्टा, आसिफ अली (पूर्व प्रदेश महासचिव) सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से जनहित में शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की अपेक्षा व्यक्त की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad