ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू का राजपुरा स्थित उनके आवास कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हेमन्त साहू ने हमेशा समाजहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।
उनके नेतृत्व में हुए जन आंदोलनों ने आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह देखिए वीडियो..

युवा नेता सचिन राठौर ने कहा हेमन्त साहू सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जरूरतमंदों की सहायता, युवाओं को संगठित करने और क्षेत्र के विकास के लिए उनके प्रयास सराहनीय रहे हैं। उनके कार्यों के चलते युवाओं और आम जनता में उनके प्रति विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।

राज्य आन्दोलनकारी राजेन्द्र बिष्ट ने कहा कि हेमन्त साहू के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। सभी ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय निर्वाचन आयोग के पास पहुंची शिकायत, नैनीताल एसडीएम और पटवारी के खिलाफ जांच के आदेश.....

नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष साहू ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे 2027 में काग्रेस की बहुमत से सरकार बनेगी।

स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से युवा नेता सचिन राठौर व्यापारी नेता जसविंदर भसीन छात्र नेता मेहुल साह मयंक गोस्वामी रेखा जाटव मोनू चौहान आनिता आर्या शाहनवाज मालिक सुशील मसीह समेत तमाम पदाधिकारी थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad