ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: सोमवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में वन विभाग के अधिकारियों के साथ बढ़ते मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद अजय भट्ट द्वारा की गई।

बैठक में कुमाऊं क्षेत्र की मुख्य वन संरक्षक (Chief Conservator) तेजस्विनी पाटिल, जनपद नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जिले के सभी 7 प्रभागीय वनाधिकारी (DFO), जिला प्रशासन के अधिकारी एवं अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सरकारी अस्पतालों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर हाईकोर्ट सख्त! कही ये बात...

बैठक के दौरान नगर क्षेत्र एवं ग्रामीण इलाकों में बढ़ रही वन्यजीवों की गतिविधियों एवं उससे उत्पन्न हो रही समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं समस्याओं के समाधान हेतु निम्न प्रमुख मांगें रखी गईं—

1-जंगलों से सटे गांवों की सीमाओं में सोलर फेंसिंग एवं सोलर लाइट की व्यवस्था की जाए।
2-ग्रामीणों के लिए पशु चारे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
3-वन विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ समय-समय पर समन्वय बैठक आयोजित की जाए।
4-बंदरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने हेतु ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं।
5-नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी नालों की बरसात से पूर्व साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा प्रत्याशी आशा उपाध्याय गोस्वामी ने उगता सूरज पर वोट कर मांगा समर्थन,

बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा सभी बिंदुओं पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। साथ ही, मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने हेतु समन्वित प्रयासों पर बल दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad