ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में घर के अंदर वेश्यावृत्ति कराने के मामले में स्थानीय लोगों की ओर से पकड़े गए दो युवतियों सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी पति-पत्नी और उनकी बेटी फरार हो गए। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर कोतवाली के ठीक पीछे पुरानी अनाज मंडी में अंसारी मंजिल वाली गली में आस-पड़ोस के लोगों ने एक घर के अंदर वेश्यावृत्ति करते हुए दो युवतियों को पकड़ लिया था। दोनों नशे में धुत मिली थीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवतियों और एक युवक को हिरासत में ले लिया था जबकि मुख्य आरोपी महिला सहित तीन फरार हो गए थे। गुलसनम अंसारी पुत्र उमर दराज निवासी पुरानी सब्जी मंडी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad