ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा। प्रदेश के 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आज हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मार्च में औसतन इतनी बारिश नहीं होती। पश्चिमी विक्षोभ के तेजी से बढ़ने के चलते इतनी बारिश हुई। बारिश होने की वजह से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

4 मार्च के बाद प्रदेशभर में मौसम साफ क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन भी रुक-रुक कर बारिश हुई। खराब मौसम के कारण दून एयरपोर्ट पर सुबह की फ्लाइटें विलंब से पहुंचीं। रविवार को सुबह आठ बजे इंडिगो की अहमदाबाद वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। उसके बाद सुबह नौ बजे इंडिगो की दिल्ली वाली उड़ान जौलीग्रांट के आसमान में पहुंची। लेकिन तेज बारिश की बौछारों के बीच विजिबिलिटी की समस्या के कारण फ्लाइट जौलीग्रांट के आसमान से वापस लौट गई।

यह भी पढ़ें 👉  स्वर्गीय एनडी तिवारी की मूर्ति का अनावरण पर,कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने 100वी जयंती पर हृदय से किया दूर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad