ख़बर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर पदोन्नति और तबादले किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक (CO) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

इन पदोन्नतियों के साथ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं, जिससे पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नगर निगम की दुकानों के किराए में प्रस्तावित बढ़ोतरी का व्यापारियों ने किया विरोध

ये 10 अधिकारी बने CO (पुलिस उपाधीक्षक) पदोन्नति के बाद निम्नलिखित अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

चन्द्र मोहन – टिहरी गढ़वाल
भावना कैंथोला – अल्मोड़ा
होशियार सिंह – PTC नरेंद्रनगर
देवेन्द्र सिंह – चम्पावत
चंचल शर्मा – उत्तरकाशी
अंजना नेगी – नैनीताल
उमेश मलिक – पिथौरागढ़
संतोष कुमार बगडवाल – अभिसूचना मुख्यालय
वेद प्रकाश – रुद्रप्रयाग
संजय कुमार उप्रेती – SDRF

इन अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

जनहित को ध्यान में रखते हुए कुछ पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले भी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ब्लास्ट मामले में बनभूलपुरा से इमाम को उठाया, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई।

अनुज – GRP हरिद्वार
अनुज कुमार – देहरादून
रीना राठौर – IRB द्वितीय, देहरादून
विमल प्रसाद – चम्पावत
नितिन लोहानी – देहरादून

DGP ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह बदलाव पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad