ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी 2026 अकादमिक सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 09 अप्रैल 2026 कर दी है। यह निर्णय UGC-DEB द्वारा 31 मार्च 2026 को जारी नवीन दिशानिर्देशों के क्रम में लिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी अब विस्तारित अवधि का लाभ उठाते हुए विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं। साथ ही अध्ययन केंद्रों एवं विद्याशाखाओं से यह अपेक्षा की गई है कि वे शिक्षार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें तथा वर्तमान में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर या वर्ष में प्रवेश लेने हेतु सूचित करें।

यह भी पढ़ें 👉  अपराध: नौकरानी ने चुरा लिए 3 साल में 11लाख रुपए...

इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने विद्यार्थियों के नाम संदेश जारी करते हुए कहा कि “आज के समय में दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा, उच्च शिक्षा का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से आग्रह करता हूँ कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय रहते प्रवेश अवश्य लें और अपने भविष्य को सशक्त बनाएं।”
विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा है, जिससे दूर-दराज़ क्षेत्रों के विद्यार्थी भी आसानी से आवेदन कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मंडी में युवक और युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या, डबल मर्डर.. (वीडियो)

अधिक जानकारी एवं प्रवेश विवरणिका के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विवरण प्राप्त किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad