ख़बर शेयर करें -

‘ऑपरेशन-क्रैकडाउन’ के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। एलआईयू एवं पुलिस की संयुकत टीमों ने फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से देहरादून में रह रही तीन विदेशी महिलाओं (1 किर्गिस्तान, 2 उज्बेकिस्तान) को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार विदेशी नागरिकों में से एक, पूर्व में 01 वर्ष के वीजा पर भारत आई थी और वीजा समाप्त होने के बाद अपने देश वापस न जाकर अवैध रूप से भारत में रह रही थी। वहीं, दो अन्य गिरफ्तार विदेशी महिलाएं अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत आई थीं। तीनों विदेशी महिलाओं ने भारत में अपने परिचित के माध्यम से फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार किये थे।

यह भी पढ़ें 👉  खनन निदेशक को इन्डियांज आनेस्ट इंडिपेन्डेंस आनर सम्मान मिलने पर स्टोन क्रेशर एसोशिएसन ने जताई खुशी

गिरफ्तार विदेशी महिलाओं में से एक को पूर्व में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रहने पर बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद अभियुक्ता अपने देश न जाकर पुनः अवैध रूप से भारत में रहने लगी थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: "NRP दिवस" पर एस.के. नर्सिंग होम की शानदार पहल.. डॉ. अदिति के मार्गदर्शन में नवजात शिशुओं के जीवनरक्षक सहायता का दिया गया प्रशिक्षण.. (वीडियो)
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad