ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : हल्द्वानी कटघरिया की रहने वाली रेनू धारियाल ने लंबे बालों का न सिर्फ रिकार्ड बनाया बल्कि बालों को आर्थिकी का भी जरिया भी बना लिया है, रेनू को बचपन से बाल बढ़ाने का शौक था, उन्होंने ने सन 2015 से बाल बढ़ाने शुरू किये और आज उनकी बालों क़ी लम्बाई 8.7 फ़ीट है, रेनू धारीवाल क़ी उम्र 36 साल,बालों क़ी लम्बाई 8.7 ft यानी कुल 103 इंच रेनू कहती हैँ ” फैशन व लाइफ स्टाइल की बात करें तो लंबे बाल महिलाओं की पहली पसंद हैं” लम्बे बालों के लिये महिलाएं हर माह हजारों रुपये बालों की देखभाल के लिए खर्च करती हैं।

अपने बालों को बेहतर बनाने के लिये रेनू किसी भी तरह का कोई केमिकल या शैम्पू प्रयोग नहीं करती है, वे बताती हैँ क़ी वें बालों को धोने के लिये घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैँ, खासकर आवलां, एलोवेरा का प्रयोग करती हैँ, बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का यूज नहीं करती हैँ और प्रतिदिन एक घंटा अपने बालों को देती हैं,

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की 45वीं बैठक में लिए गए यह महत्वपूर्ण निर्णय..

रेनू धारीवाल इन रिकॉर्ड में है दर्ज़: 20 जून 2023 को रेनू का नाम इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ, सन 2021 में रेनू को icon अवार्ड से सम्मानित किया गया, 19 दिसंबर 2020 को उनका नाम उत्तराखंड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad