ख़बर शेयर करें -

Uttarakashi: पुरोला यमुना घाटी में इन दिनों बाहरी लोगों के लोगों के सत्यापन की मांग के साथ ही अवैध रूप से जगह-जगह किए गए कब्जों और अतिक्रमण को हटाने को लेकर आंदोलन जोर पकड़ रहा है। पुरोला में गत दिनों बाहरी युवक एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, जिसके बाद से लव जिहाद का विरोध पूरे क्षेत्र में जोर पकड़ रहा है। पुरोला से शुरू हुआ आंदोलन जिला मुख्यालय तक पहुंच गया है, अब इस मामले में पुरोला में 15 जून को महापंचायत होने जा रही है, लेकिन महापंचायत से पहले ही बाजार में बाहरी व्यक्तियों के लोगों की दुकानों पर पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं, पोस्टर में साफ तौर पर लिखा हुआ है कि लव जिहादी 15 जून को होने वाली महापंचायत से पहले अपनी दुकानों को खाली कर लें। ऐसा नहीं होने पर महापंचायत के बाद जो भी निर्णय लिया जाएगा उसके तहत कार्रवाई की जाएगी,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad