भीमताल: भीमताल क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के गौला नदी मै पुल नहीं होने से ग्रामीणों को काफ़ी परेशानियां का सामना करना पड रहा था आधा दर्जन से अधिक गांव को जोड़ने हेतू ग्रामीण वर्षो से ग्राम सभा हैडाखान के साचा के समीप गौला नदी मै पैदल पुल बनाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों को बरसात के समय 15 से 20 किलोमीटर घूम कर मुख्य मार्ग मैं आना पड़ता था। पुल नही होने के कारण ग्रामीणों को काफ़ी परेसानियों का सामना करना पड़ रहा था, स्कूल के बच्चो को स्कूल आने जाने मैं नदी मै खतरा बन रहता था, बरसात के समय ग्रामीण व बच्चो का आना जाना बंद हो जाता था।

ग्रामिणो ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से ग्राम सभा हैड़ाखान के साचा मै गौला नदी मै पुल बनाने की माग की, मंत्री कैड़ा ने ग्रामीणों व क्षेत्र के बच्चो की परेशानियों को देखते हुए 60 मीटर लम्बी पैदल पुल के लिए शासन से 1 करोड 21 लाख स्वीकृत कराये थे। पुल का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद मंत्री ने आज पुल का लोकार्पण किया।
मंत्री कैड़ा ने कहा पुल बनने से हैड़ाखान, लमगड़ा, साचा, बेडूखेत, पस्या, देवली, कौडार सहित आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगो को लाभ मिलेगा ,अब ग्रामीणों को आवागमन मैं परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा, मंत्री कैड़ा ने कहा हमारी सरकार लगातार क्षेत्र की समस्याओं का समाधान हो इस दिशा मैं कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही मंत्री कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। संबधित विभाग के अधिकारियो को ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये। क्षेत्र के लोगो ने मंत्री कैड़ा का फूल मालाओ से स्वागत कर धन्यवाद दिया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
