ख़बर शेयर करें -

अभियुक्त पर हत्या, लूट और चोरी जैसे कई संगीन आपराधिक मामले पहले से हैं दर्ज

हल्द्वानी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ0 मंजुनाथ टी.सी.* के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं अमित कुमार सीओ हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखानी पुलिस ने स्कूटी की डिग्गी से लाखों रुपये चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के एक शातिर टप्पेबाज को गिरफ्तार किया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:– दिनांक 22 मई 2026 को वादी दीपक शर्मा निवासी लखनऊ गोलापार, काठगोदाम, नैनीताल ने थाना मुखानी में तहरीर दी कि 20 मई 2026 को किसी अज्ञात चोर ने केएफसी (KFC) के पास खड़ी उनकी स्कूटी (संख्या: UK 04 AB 2807) की डिग्गी तोड़कर उसमें रखे ₹2,00,000 चोरी कर लिए हैं। तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में FIR No. 63/26, धारा 305(c) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच/तलाशी शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से हुई गिरफ्तारी:
घटना के अनावरण के लिए थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जनपद के अधिक से अधिक लोग बैंक से लोन लेकर रोजगार के साथ ही स्वरोजगार दे रहे हैं। महाप्रबन्धक उद्योग सुनील कुमार पंत

दिनांक 01 जून 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को सीसीटीवी सर्विलांस तथा मैनुअल इंटेलिजेंस के माध्यम से पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त नाम व पता:- अमर सिंह पुत्र फूल सिंह, निवासी ग्राम दुल्हापुर बनकट, थाना धानेपुर, जिला गोंडा (उत्तर प्रदेश), उम्र: 48 वर्ष।

बरामदगी: अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी की रकम में से ₹20,230 नकद बरामद हुए।

उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा:
अभियुक्त अमर सिंह ने कुबूल किया कि वह और उसका साथी राजेश कुमार निवासी: मुडाडीहा, थाना धानेपुर, जिला गोंडा, UP योजनाबद्ध तरीके से टप्पेबाजी करते हैं। घटना के दिन राजेश बैंक के बाहर रेकी कर रहा था। जैसे ही वादी दीपक शर्मा बैंक से पैसे लेकर निकले, दोनों ने उनका पीछा किया और मौका पाकर स्कूटी की डिग्गी तोड़कर ₹2 लाख उड़ा दिए।
अभियुक्त ने बताया कि पैसों के बंटवारे को लेकर दोनों में अनबन हो गई थी, जिसमें से राजेश ₹1,20,000 लेकर फरार हो गया और अमर सिंह को ₹80,000 मिले थे। अमर सिंह के हिस्से के बाकी पैसे उसके पिता के इलाज में खर्च हो गए। पुलिस फरार अभियुक्त राजेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-
गिरफ्तार अभियुक्त अमर सिंह एक आदतन और शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या, लूट और गुंडा एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं:
1. FIR No. 94/2007 (धारा 392/411 IPC) – थाना हजरतगंज (लखनऊ)

2. FIR No. 223/2007 (धारा 394/411 IPC) – थाना इटियाथोक (गोंडा)

3. FIR No. 526/2009 (धारा 302 IPC व 3(2)(5) SC/ST Act)–थाना मनकापुर (गोंडा)

4. FIR No. 388/2011 (धारा 325/ 323/ 504/ 506 IPC)–थाना धानेपुर (गोंडा)

5. NCR No.199/2011 (धारा 323/ 504 IPC) – थाना धानेपुर (गोंडा)

6. FIR No. 883/2012 (धारा 392/411 IPC) – थाना उतरौला (बलरामपुर)

7. मु0अ0 सं0 13/2017 (धारा 110 G CrPC – थाना धानेपुर (गोंडा)

(नोट: अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों व जनपदों से भी जुटाई जा रही है।)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad