ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी– हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश ने आज अपनी पूज्यनीय माताजी स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकासवादी संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) से स्वीकृत वार्ड संख्या-6 के अंतर्गत सुभाष नगर, आवास विकास क्षेत्र में 26.98 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मार्ग निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वार्ड संख्या-6 के सम्मानित पार्षद श्री पंकज त्रिपाठी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्थानीय बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक श्री सुमित हृदयेश ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश ने अपना संपूर्ण जीवन हल्द्वानी के विकास, जनसेवा और आम जनता के कल्याण के लिए समर्पित किया था। उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलते हुए वे हल्द्वानी के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और सड़क, पेयजल, जल निकासी एवं अन्य नागरिक सुविधाओं के विकास हेतु लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पुलिस टीम पर हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

श्री सुमित हृदयेश ने कहा कि सुभाष नगर, आवास विकास क्षेत्र में लंबे समय से बेहतर सड़कों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस मार्ग निर्माण कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि हल्द्वानी के प्रत्येक वार्ड के संतुलित और समग्र विकास के लिए वे सदैव तत्पर थे, हैं और रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अब लालकुआं से चलेगी एक फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन,देखे टाइम टेबल

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक श्री सुमित हृदयेश का आभार व्यक्त किया और इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नैनीताल राहुल छिमवाल, दीप पाठक, अरुण पाठक, हरीश मेहता, डा.हरभजन सिंह, नरेश अग्रवाल, लवेन्द्र सिंह चिलवाल, राम सिंह सेठी, सनी, संजय साहनी, बहादुर सिंह बिष्ट, विकास छिमवाल, कमलजीत सिंह कोहली, गोपाल जोशी, हेम जोशी, पूजा पाठक, शीला उप्रेती, गौरीशंकर चड्ढा, भुवन उप्रेती, रेख उप्रेती, राजेन्द्र तिवारी सहित अन्य स्थानीयजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad