ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: फुटपाथ पर दुकाने सजाने वाले अतिक्रमणकारियों पर नगर निगम की टीम ने गुरुवार को सख्त कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने मुखानी क्रियाशाला से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। वहीं अभियान के दौरान करीब 27,700 रुपए के 12 चालान किए गए। साथ ही 8 ठेले और 5 गाड़ियों में रखा सामान जब्त किया गया।

इस कार्रवाई में नगर स्वास्थ्य अधिकारी सीएस टोलिया, नोडल अतिक्रमण गणेश भट्ट, मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, चतर सिंह, सफाई निरीक्षक एवं नगर निगम की टीम मौजूद रही।

लेकिन इस सड़क पर अतिक्रमणकारियों की भी गजब कहानी है? कार्रवाई होते ही हफ्ते-दस दिन तक ठेले और अस्थायी कब्जे पूरी तरह गायब हो जाते हैं, राहगीरों को राहत मिलती है। फुटपाथ लोगों को चलने के लिए खाली मिलते हैं। लेकिन फिर धीरे-धीरे वही पुराना नजारा लौट आता है और सड़क दोबारा सिकुड़ने लगती है?

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के गजराज का जनसम्पर्क अभियान जोरों पर,

सवाल यह है कि क्या बार-बार अभियान चलाने के बजाय ऐसा स्थायी समाधान निकलेगा, जिससे सड़कें हमेशा अतिक्रमण मुक्त रह सकें? या फिर यह अभियान भी कुछ दिनों की राहत बनकर रह जाएगा?

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad