ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी मे प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा आज़ ऊंचापुल चौराहा एवं कठघरिया चौराहा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण सड़क चौड़ीकरण अभियान के अंतर्गत किया गया जिसमें जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण हटाया गया।पूर्व में सड़क चौड़ीकरण के संबंध में किए गए चिन्हांकन के बावजूद कुछ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। इस पर संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी ने संबंधित दुकानदारों के अतिक्रमण को स्वयं मौके पर मौजूद टीम के माध्यम से हटवाया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि अधिकतर लोगों द्वारा स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया गया है जबकि शेष बचे लोगों को शीघ्र अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने अधिशासी अभियंता (विद्युत) को विद्युत लाइनों को शीघ्र स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad