ख़बर शेयर करें -

नैनीताल में मां नैना देवी मंदिर समिति ने कोतवाली में दी तहरीर कहा मंदिर परिसर में मुस्लिम परिवार का वीडियो गलत तरीके से सोशल मीडिया पर किया जा रहा पेश।

नैनीताल के मां नयना देवी मंदिर परिसर में मुस्लिम परिवार के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग मंदिर में मुस्लिम परिवार के जूते पहन गुजरने पर आपत्ति जता रहे हैं हालांकि वीडियो को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से पेश करने पर मंदिर समिति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: ज़ब तिनके की तरह बह गयी कार....

वीडियो वायरल होने के बाद मां नयना देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष राजीव लोचन शाह ने कहा कि हिंदू धर्म बहुत बड़ा धर्म है मां नयना देवी मंदिर में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर कोई पाबंदी नहीं है मंदिर ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी सुरेश मेलकानी और राजीव लोचन शाह ने कहा कि मुस्लिम परिवार घूमने के लिए नैनीताल आया था वह वोट स्टैंड के रास्ते मंदिर परिसर में आ पहुंचा मंदिर के सेवादारों की ओर से उन्हें सही रास्ता बताया गया उन्होंने बताया कि लोगों की ओर से वीडियो बनाकर गलत तरीके से सोशल मीडिया पर प्रस्तुत किया जा रहा है

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट का फैसला बनभूलपुरा रेलवे भूमि पर अतिक्रमण मामले में सुनवाई कल होगी सुनवाई... पुलिस प्रशासन अलर्ट।

बताते चले की वीडियो को सोशल मीडिया में गलत तरीके से पेश करने पर मंदिर समिति ने कोतवाली में तहरीर भी दी है और कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad