नैनीताल। भीमताल ब्लॉक के मनोरा वन रेंज ज्योली गांव में गुलदार ने एक महिला को निवाला बना लिया है। मौके पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट ने प्रभागीय वनाधिकारी समेत तमाम अधिकारियों को जानकारी दी।
ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट ने बताया कि आज दोपहर ज्योलीकोट से लगे ज्योली गांव निवासी दया किशन पांडेय की पत्नी हेमा पांडेय ( 47) चारा लेने जंगल गई थी, तभी गुलदार उसे घसीट कर जंगल की ओर ले गया। सूचना मिलते ही गांव के लोग जंगल की भागे। घर से लगभग दो किलोमीटर दूर महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
बाघ ने बनाया निवाला
नैनीताल जिले में नैनीताल हाईवे से सटे ज्योलिकोट के पास ज्योली गांव की घटना
हेमा पांडे नाम की महिला को बाघ ने बनाया निवाला
जंगल में घास लेने गई थी महिला
कुछ दिन पहले भी पास के गांव में एक महिला बनी थी निवाला
उस घटना के बाद वन विभाग ने पकड़ी थी एक बाघिन
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
