ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी जी ने कहा कि बाबा तरसेम सिंह जी का सम्पूर्ण जीवन त्याग और समर्पण की गाथाओं से परिपूर्ण है,उनका असमय चले जाना सर्वसमाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। खटीमा पहुँचने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का जोरदार स्वागत किया, प्रकाश जोशी ने सर्वप्रथम शहीद पार्क पहुँच राज्य आंदोलन के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, सितारगंज नगर पालिका के निर्वतमान अध्यक्ष हरीश दुबे एवं पूर्व राज्य मंत्री/ पूर्व पालिकाध्यक्ष अनवार अहमद ने दर्जनों समर्थकों संग कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर प्रकाश जोशी के नेतृत्व पर भरोसा करते हुवे आज कांग्रेस की सदस्यता ली। हरीश दुबे और अनवार अहमद ने कहा कि भाजपा चुने हुवे जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकार से वंचित कर उनका उत्पीड़िन करने पर व्यस्त है और जनता त्रस्त है।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद नैनीताल के विकास खण्ड रामगढ में कृषि विभाग द्वारा जियो लाईन सिंचाई टैंक नई व्यवस्था कर कृषक पारम्परिक फसलंे उगा रहे हैं