ख़बर शेयर करें -

पौड़ी गढ़वाल : पौड़ी जिले के रिखणीखाल और धुमाकोट क्षेत्र में पिछले दिनों बाघ के हमले में दो व्यक्तियों की मौत के बाद सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए रिखणीखाल तहसील के मेलधार, क्वीराली तोल्यां गाडियूं, जुई, द्वारी, काण्डा, कोटडी आदि क्षेत्रान्तर्गत विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में 17 एवं 18 अप्रैल, को दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है, यह फैसला स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है, बाघ के हमले की आशंका को देखते हुए तहसील रिखणीखाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डल्ला, पट्टी पैनो-4 मेलघार क्वीराली, तोल्यू, गाडियू, जुई, द्वारी, काण्डा, कोटडी एवं तहसील धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ख्यूणाई तल्ली, ख्यूणाई मल्ली, ख्यूणाई बिचली क्षेत्रान्तर्गत रात्री कर्फ्यू लगाये जाने आदेश दिये है। यह कर्फ्यू शाम 7:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक लगाया जाएगा, इसके अलावा जनता से अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलने की अपील की गई है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad