ख़बर शेयर करें -

20.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।

हल्द्वानी- एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक नशा तस्कर और सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक सटोरी को गिरफ्तार किया गया।

पहला मामला दिनांक 18.06.2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग के दौरान यात्री शेड, हिमालय स्कूल के सामने, गौला बाईपास रोड क्षेत्र से अभियुक्त नासिर पुत्र हमीद, निवासी रहमान मेडिकल वाली गली, नूरी मस्जिद, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल, उम्र 26 वर्ष को 20.45 ग्राम अवैध स्मैक एवं एक मोटरसाइकिल संख्या UK04Q-4123 (सुपर स्प्लेंडर) के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 100/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

वहीं दूसरे मामले में सट्टा कारोबार पर बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार। दिनांक 18.06.2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सड़क हादसे की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, आम जनता से की है यह अपील..

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जुनैद अली पुत्र वाहिद अली, निवासी लाल मस्जिद के सामने वाली गली, लाइन नं०-17, बनभूलपुरा, उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है।

अभियुक्त के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता तथा ₹1600/- नगद बरामद किए गए। अभियुक्त को गोला पार्किंग क्षेत्र में दरगाह से लगभग 30 मीटर पहले एक पेड़ के नीचे सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा गया।

इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 101/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad