ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 आगामी 31st तथा नव वर्ष के जश्न को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच भी आमजन तथा पर्यटकों की सुरक्षा हेतु डटे है नैनीताल पुलिस के जवान।

SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस आगामी 31st तथा नव वर्ष के जश्न को शानदार और सुरक्षित और यादगार बनाने हेतु लगातार प्रयासरत है।

सेलिब्रेशन के दौरान आने वाले सैलानियों तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल को ड्यूटी पर लगाया गया है। नैनीताल पुलिस के जवान पर्यटकों तथा आमजन की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है, घने कोहरे तथा कड़ाके की ठंड के बीच भी अपने कर्तव्य पर डटे हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर पर मुन्ना भाई होने का शक, जांच के आदेश

एसपी सिटी हल्द्वानी ने नव वर्ष सेलिब्रेशन आयोजनकर्ताओं तथा एक दिन हेतु लीकर लाइसेंस लेने वालों को सुरक्षा मानक पूर्ण करने के दिए निर्देश….

यह देखिए वीडियो..

आयोजन स्थल पर सिक्योरिटी गार्ड तथा सीसीटीवी कैमरे होंगे अनिवार्य,

आगामी नव वर्ष के उपलक्ष्य में कुछ होटल या अन्य संस्थानों द्वारा पार्टी ऑर्गनाइज करने हेतु एक दिन का लीकर लाइसेंस लिया गया है।

SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा ऐसे आयोजनों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल द्वारा पार्टी ऑर्गनाइज करने वालों हेतु कुछ दिशा निर्देश जारी किए गए है।

👉🏻जिन लोगों द्वारा एक दिन के लिए लीकर लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया है, अपने लोकल थाना प्रभारी से संपर्क कर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले लोगों की संख्या, उनकी सीटिंग अरेंजमेंट तथा फायर सेफ्टी अरेंजमेंट की जानकारी सांझा करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी सहित संत समाज के अपमान के विरोध में कांग्रेस का मौन उपवास

👉🏻 अपने लोकेशन पर अनिवार्य रूप से 3/4 प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था करेंगे, जिसमें कुछ लोग सशस्त्र भी होंगे, जो कि वहा पर व्यवस्था बनाकर रखने के उत्तरदाई होंगे।

👉🏻 पार्किंग व्यवस्था महत्वपूर्ण है,जहां पर प्रोग्राम कंडक्ट होगा प्रवेश तथा निकासी द्वार अलग अलग हो।

👉🏻 प्रोग्राम स्थल पर अनिवार्य रूप से पर्याप्त विद्युत बैकअप तथा सीसीटीवी कैमरे लगे हो, सीसीटीवी का बैकअप रखना अनिवार्य होगा।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में किसी के द्वारा भी अस्थिरता बरती गई और कोई अप्रिय घटना घटित होने की दशा में आयोजक के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad