ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित कलसिया पुल के पास प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में जेसीबी मशीनों की मदद से पुल के आसपास किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि मानसून से पहले स्थायी पुल निर्माण कार्य पूरा करने के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी।

लगातार बारिश और बरसात के कारण कलसिया पुल की स्थिति खराब होने के बाद वर्तमान में यातायात व्यवस्था वैकल्पिक बेली ब्रिज के माध्यम से संचालित की जा रही है। कलसिया पुल कुमाऊं मंडल के छह जिलों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिसके स्थायी निर्माण की प्रक्रिया अब तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: युवक की आत्महत्या मामले में चौकी प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन भेजे गए

प्रशासन के अनुसार स्थायी पुल निर्माण के लिए पुल के आसपास किए गए अतिक्रमणों को हटाना आवश्यक था। इसके लिए संबंधित लोगों को पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए थे और स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद सोमवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीनों से अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 4 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में मोबाईल, सिम व अन्य सामग्री बरामद.. APK फ़ाइल भेजकर करते थे फ्रॉड…

अधिकारियों का कहना है कि पुल बनने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुचारु होगी और आम लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। प्रशासन ने साफ किया है कि सार्वजनिक हित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद स्थायी पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कुमाऊं की लाइफलाइन माने जाने वाले इस मार्ग पर नया पुल तैयार होकर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad