ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को मुखानी चौराहा से श्यामा गार्डन तक विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

नगर निगम की टीम ने अभियान के दौरान कुल 8 चालान करते हुए 4,500 रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं अतिक्रमण में प्रयुक्त दो गाड़ी सामान को जब्त किया गया। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा न करने की सख्त चेतावनी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना पुलिस ने पूर्व टीचर के पास से तमंचे और AK47 के कारतूस किए बरामद.. वीडियो...

अभियान का नेतृत्व नोडल अतिक्रमण अधिकारी गणेश भट्ट ने किया। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, सफाई निरीक्षक कार्तिक, अंकुर और दीपक सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad