हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंडी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखे जाने के बाद आसपास सनसनी फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
