ख़बर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस का मास्टर प्लान लागू

हल्द्वानी- पर्यटन सीजन की शुरुआत और पहले वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सख्त और व्यापक रणनीति लागू कर दी है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में एसएसपी ने साफ संदेश दिया कि पर्यटन सीजन के दौरान किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुविधा नैनीताल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

सुबह 6 बजे से मोर्चे पर तैनात होगी पूरी फोर्स

एसएसपी के निर्देशानुसार सभी थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक, अपर उपनिरीक्षक और पुलिस कर्मी सुबह 6 बजे से ही प्रमुख चौराहों, संवेदनशील मार्गों और जाम वाले “बॉटल नेक” पॉइंट्स पर तैनात रहेंगे।

सड़क पर दिखेंगे वरिष्ठ अधिकारी

सभी राजपत्रित अधिकारी स्वयं मैदान में उतरकर यातायात संचालन की निगरानी करेंगे, ताकि व्यवस्था धरातल पर प्रभावी रूप से दिखाई दे।

डायवर्जन प्लान का सख्ती से पालन

भारी वाहनों को तय समय और निर्धारित स्थानों पर ही रोका जाएगा। नए डायवर्जन प्लान को पूरी सख्ती के साथ लागू किया जाएगा ताकि छोटे वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के गजराज का जनसम्पर्क अभियान जोरों पर,

मोबाइल पुलिस पार्टी रहेगी एक्टिव

किसी भी आकस्मिक जाम, बाधा या आपात स्थिति से निपटने के लिए मोबाइल पुलिस टीमें लगातार पेट्रोलिंग करती रहेंगी।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट कहा कि लक्ष्य केवल ट्रैफिक कंट्रोल नहीं, बल्कि नैनीताल आने वाले हर पर्यटक को बेहतर अनुभव देना है। साथ ही स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही भी सुचारु बनी रहे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित डायवर्जन रूट का ही उपयोग करें।

वीकेंड पर नैनीताल जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान, वरना सफर बन सकता है परेशानी

पर्यटन सीजन और वीकेंड पर नैनीताल, कैंची धाम, भवाली और भीमताल में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी-काठगोदाम समेत पूरे पर्वतीय रूट के लिए विशेष यातायात और डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। 02 और 03 मई 2026 को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी।

भारी वाहनों पर सख्त प्रतिबंध

प्रातः 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक पर्यटन रूट पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाले मालवाहक वाहनों को भी जनपद सीमा पर ही रोका जाएगा। जनपद के भीतर आने वाले भारी वाहनों के लिए एचएमटी, सलड़ी चौकी, अमृतपुर मोड़ और नंबर-1 बैंड जैसे स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस कार्यालय मे पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती

पर्यटक वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन

बरेली रोड, रुद्रपुर, रामनगर, बाजपुर और पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग डायवर्जन रूट तय किए गए हैं, ताकि शहर और पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके।

शाम के समय लागू होगा स्पेशल डायवर्जन

शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक भवाली मस्जिद तिराहा और नैनीताल से लौटने वाले वाहनों को रूसी बाईपास और मंगोली मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

कैंची धाम जाने वालों के लिए जरूरी सूचना

वीकेंड पर कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी और दोपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले पर्यटकों के निजी वाहन भीमताल विकास भवन पार्किंग और भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे। यहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के जरिए मंदिर भेजा जाएगा।

आवश्यक सेवाओं को भी समयबद्ध अनुमति

LPG वाहनों को छोड़कर अन्य आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों की आवाजाही दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगी।

नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों और वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित ट्रैफिक प्लान और डायवर्जन रूट का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित, सुगम और जाममुक्त बनी रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad