“कैड़ा ने कांग्रेस नेताओं के कृत्य की करी निंदा “
हल्द्वानी: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कल हल्द्वानी में कांग्रेस की जनसभा और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे के दौरान एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं द्वारा कथित अभद्रता और गाली-गलौज वाली भाषा का प्रयोग किया है मंत्री कैड़ा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।
मंत्री कैड़ा ने कहा कि एसएसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ जिस प्रकार का व्यवहार कांग्रेस नेताओं द्वारा किया गया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। कैड़ा ने कांग्रेस के नेता लोकतांत्रिक मर्यादाओं को भूलकर दबाव और डर की राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं। कैड़ा ने कहा कि सत्ता से बाहर रहते हुए यदि कांग्रेस का यह रवैया है, तो इससे उनकी मानसिकता साफ दिखाई देती है।
कैड़ा ने कहा कि पुलिस प्रशासन के साथ इस प्रकार की अभद्रता निंदनीय है और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मंत्री कैड़ा ने
वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हालिया बयान पर भी कहा कि आरएसएस और भाजपा की तुलना सांप से करना और उन्हें समाप्त करने जैसी भाषा का प्रयोग करना देश की लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। कैड़ा ने कहा खड़गे ने पूरे उत्तराखंड व देश से सार्वजनिक रूप से माफी माफ़ी मांगनी चाहिए! मंत्री कैड़ा ने कहा कांग्रेस को अपनी हार का डर सता रहा है जो इस प्रकार के कृत्य कर रही है! मंत्री ने कहा कांग्रेस चाहे कुछ भी परपंच रच ले सत्ता हासिल नहीं कर पायेगी!
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
