ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी की टीम ने रविवार को फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान कार्यशाला रोड से मुखानी रोड होते हुए दो नहरिया और एमबी इंटर कॉलेज के फील्ड के पास तक चलाया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम ने फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखे सामान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन गाड़ियां और पांच ठेले जब्त किए।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर भी सख्ती बरती गई। अतिक्रमण नोडल अधिकारी गणेश भट्ट ने बताया कि नगर निगम की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कुल नौ चालान किए, जिनसे 9,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त रखने, स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने और प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीर जवान दीपक सिंह (23 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत,सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad