ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: मंदिर से एक सनसनीखेज चोरी करने की घटना सामने आई है। मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पॉलीशीट इलाके का बताया जा रहा है, जहां मंदिर के अंदर चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई।
जानकारी के अनुसार एक चोर मंदिर में चोरी की नीयत से घुसा था, लेकिन पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही वह मौके से भाग निकला। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

यह देखिए CCTV वायरल वीडियो..

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर मंदिर के बाहर से पुलिस को देखकर तेजी से भाग रहा है, जबकि पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़ते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  uttarakhand: भुवन भट्ट बने कुमाऊ मंडल अध्यक्ष..

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी और चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि इलाके में चोरों और नशेड़ियों की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। पार्षद समेत स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad