ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- इंस्पिरेशन सीनियर सेकेन्डरी स्कूल में गुरुवार को पब्लिक स्कूल एसोसियेशन के तत्वाधान से तीन दिवसीय बास्केटबॉल चैम्पियनशिप 2026 का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ0 प्रवीन्द्र कुमार रौतेला, प्रिसिपंल सिंथिया स्कूल द्वारा किया गया। विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, संरक्षक संजय बलूटिया, डायरेक्टर प्लानिंग आयुषी बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उपप्रधानाचार्य ममता तनेजा, द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा छिपी होती है, उसे निखारना विद्यालय का कर्त्तव्य है। इसके लिए उसे खेलों में भागीदारी करते रहना चाहिए, तथा महत्वपूर्ण बिन्दु मानवता एवं खेल भावना के गुण होने चाहिए। तीन दिवसीय अन्तर विद्यालयी बास्केटबॉल चैम्पियनशिप2026 में 15 स्कूलों की 28 टीम प्रतिभाग कर रही हैं। जिसमें 15 बालक व 13 बालिकाओं की टीमें हैं।


उद्घाटन मैच में इंस्पिरेशन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल और सरस्वती अकादमी स्कूल के बालकों के बीच खेला गया। जिसमें इंस्पिरेशन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल ने सरस्वती अकादमी स्कूल को 32-13 से हराया। बालिका वर्ग में पहला मैच इंस्पिरेशन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल और सेक्रेड हार्ट स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें इंस्पिरेशन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल ने सेक्रेड हार्ट स्कूल को 36-02 से हराया।
बालिका वर्ग में दूसरा मैच ऑरम द ग्लोबल स्कूल और आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें ऑरम द ग्लोबल स्कूल ने आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल को 12-00 से हराया। बालिका वर्ग में तीसरा मैच नैनी वैली स्कूल और एस0 के0 एम0 स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें एस0 के0 एम0 स्कूल ने नैनी वैली स्कूल को 20-04 से हराया। सैंट थेरेसा का मुकाबला डी पी एस से हुआ जिसमें सैंट थेरेसा ने डी पी एस को 21-12से शिकस्त दी
बालक वर्ग में दूसरा मैच क्वीन्स सीनियर सेकेन्डरी स्कूल और सेक्रेड हार्ट स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें क्वीन्स सीनियर सेकेन्डरी स्कूल ने सेक्रेड हार्ट स्कूल को 35-05 से हराया। बालक वर्ग में तीसरा मैच दिल्ली पब्लिक स्कूल और ऑरम द ग्लोबल स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल ने ऑरम द ग्लोबल स्कूल को 31-21 से हराया। बालक वर्ग में एस के एम ने नेमोनिक कांवेंट को 32-28 से हराया। इसी वर्ग में एच डी फाउंडेशन ने शिवालिक को 10-4 से मात दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मंडी में युवक और युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या, डबल मर्डर.. (वीडियो)

इस अवसर पर मुख्य रूप से पब्लिक स्कूल एसोसियेशन के अध्यक्ष कैलाश भगत, गायत्री बल्यूटिया, मणिपुष्पक जोशी, समित टिक्कू, नेहा पॉल, जरिना रलस्टन, सुनील जोशी, सौरभ पाठक, हरीश जोशी, विक्रम कार्की, गोपाल सिंह बिष्ट, भव्य भण्डारी, करनवीर गंगोला, वी0 बी0 नैनवाल, व पी. एस.ए. पदाधिकारी उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का संचालन रश्मि भट्ट व मनमोहन जोशी ने किया।
विद्यालय के प्रबन्धक डॉ. दीपक बल्यूटिया ने सभी आगंतुको, विद्यालयों के खेल प्रशिक्षकों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बारिश के चलते ओवरफ्लो हुई नहर, सफाई कार्य जारी.....

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad