ख़बर शेयर करें -

इंदिरा गांधी का साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा : गोविंद सिंह बिष्ट

देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए इंदिरा गांधी जी का योगदान इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा : राहुल छिमवाल

हल्द्वानी। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं लौह महिला स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की 109वीं जयंती के अवसर पर आज स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: एसएसपी के नेतृत्व में चला सघन चेकिंग अभियान! चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर…

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि इंदिरा गांधी जी का संपूर्ण जीवन साहस, संघर्ष, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रसेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने अपने मजबूत नेतृत्व और दूरदर्शी निर्णयों से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई। देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए उनका समर्पण और सर्वोच्च बलिदान सदैव याद किया जाएगा। उनका व्यक्तित्व और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने अपने कार्यकाल में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश के विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक न्याय को नई दिशा दी। उन्होंने हमेशा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सर्वोपरि रखा। उनका जीवन हमें जनसेवा, संघर्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: जलभराव की समस्या पर नगर निगम सख्त! अतिक्रमण हटाकर चौड़ा किया जाएगा नाला (वीडियो)

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी जी के जीवन और विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा जनहित एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस दौरान हरिश मेहता, हेमंत बगड़वाल, शोभा बिष्ट, मधु सांगुडी, मलय बिष्ट, हाजी सुहेल सिद्दीकी, सुरेंद्र बिष्ट, पार्षद नीमा भट्ट, मंजू पांडे, गोविंद बगड़वाल, जाकिर हुसैन, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, कौशलेंद्र भट्ट, शंकर कोहली, प्रदीप बिष्ट, अत्तर सिंह सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad