भावली- आईजी व एसएसपी नैनीताल ने स्वयं फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
🔹 कैंची धाम मेला-2026 की व्यवस्थाओं का आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा लगातार स्थलीय निरीक्षण।
🔹 बैरियरों, पार्किंग स्थलों, शटल सेवा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा।
🔹 ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
🔹 श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम यातायात सुनिश्चित करने पर विशेष फोकस।
🔹 मेला क्षेत्र में प्रत्येक व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश।
कैंची धाम मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने परखी व्यवस्था
🔹 मेला क्षेत्र के सभी प्रमुख बैरियरों पर पुलिस बल तैनात।
🔹 श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए लगातार निगरानी।
🔹 प्रत्येक बैरियर पर सघन चेकिंग एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
🔹 यातायात प्लान के अनुसार वाहनों का संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
🔹 शटल सेवा, पार्किंग एवं भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान।
🔹 अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है।
🔹 श्रद्धालुओं से पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
