ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में आयोजित होने वाले ईजा बैणी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण पर है। कल 30 नवंबर को ईजा बैणी महोत्सव का भव्य आगाज होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल जिले को 713 करोड़ की योजनाओं का तोहफा देंगे, प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को देखा है।मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को समर्पित ईजा बैणी महोत्सव में कल 11:00 बजे जनपद की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 713 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात महोत्सव में मातृशक्ति पूजन और सम्मान कार्यक्रम होगा। साथ ही 12:00 बजे महिला एंटरप्रेन्योर को सम्मानित किया जाएगा। और उत्कृष्ट महिला स्टार्टअप को सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव में 13 जिलों के 26 उत्पादों के स्टाल लगाए गए हैं। लगभग 30000 की जनता इस कार्यक्रम में पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad