नैनीताल। भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे पर युवती द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और गर्भपात के गंभीर आरोप लगाने के बाद नैनीताल पुलिस ने नरेश को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
मंगलवार की सुबह नैनीताल कोतवाली पुलिस ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष को पूछताछ के लिए उठा लिया। पांडे पर नैनीताल की एक युवती की ओर से मल्लीताल कोतवाली में तहरीर सौंपकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और जबरन गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। मंगलवार सुबह नैनीताल पुलिस पांडे के आवास में पहुंची और उसे अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
