ख़बर शेयर करें -

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा गलनी के जामनी गाँव के ग्रामीण लम्बे समय से मोटर मार्ग बनाने की मांग कर रहे थे, मोटर मार्ग नहीं होने के ग्रामीणों को पैदल मुख्य मार्ग तक आना पड़ता था मोटर मार्ग नहीं होने से क्षेत्र के लोगो को अपना उत्पादन मंडी लाने मै काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता था।

किसानो का अपने उत्पाद से कमाया सारा पैसा किराये भाड़े मै ख़र्च हो जाता है ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर बनाने की मांग की। मंत्री कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुऐ मोटर मार्ग का निर्माण कार्य कराया गया है।

मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आज मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। ग्रामीणों ने मंत्री कैड़ा का आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया। इसके साथ ही मंत्री कैड़ा ने पतलोट, अधोडा, डुंगरी, अमजड, झड़गाँव,लुगड का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना अधिकारीयों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: N.H क़े विस्तारीकरण को लेकर कांग्रेस की चेतावनी....

इस दौरान प्रधान राजेंद्र बर्गली,सजय ऐड़ी, गोपाल बर्गली, नारायण बर्गली, दीपक मेहता, डुगर ढ़ोलगाई, राजीव कुमार, पूनम प्रिया,भाजपा पदाधिकारी, ग्रामीणों मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad