ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी:- हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरियों का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजूनाथ टीसी ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखानी थाना पुलिस और एसओजी टीम को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने एक शातिर अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से लगभग 9 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी और नकदी बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुंशी राम के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का निवासी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राजमिस्त्री का काम करता था और इसी दौरान घरों में रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने करीब 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ में आरोपी ने हिमाचल प्रदेश में हुई 9 बड़ी चोरियों को भी कबूल किया है। इस सफलता पर हिमाचल पुलिस ने नैनीताल पुलिस का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: मजदूरों को पुलिसकर्मी की कार ने रौंदा! तीन गंभीर घायल..वीडियो...

यह देखिए वीडियो..

पुलिस के अनुसार, आरोपी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा सहित कई राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad