ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: लालकुआं हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर दो सांडो की खतरनाक लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो लालकुआँ अवंतिका मंदिर के पास का बताया जा रहा है। जहां दो सांडो की लड़ाई से अफरा-तफरी मच गई, अचानक सड़क के नीचे शुरू हुआ तांडव हाईवे के बीचों-बीच आ गया तांडव से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और थोड़ा जाम लग गया। वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है।

यह देखिए वायरल वीडियो..

वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि दोनों सांड तेज रफ्तार से एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे और लड़ते-लड़ते सड़क के बीच आ पहुंचे। इसी दौरान उधर से गुजर रही एक थार कार अचानक सामने आ गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगाए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कार सवार बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से नैनीताल तक पुलिस का ठोस ट्रैफिक प्लान लागू! देखिए पुलिस का मास्टर ट्रैफिक प्लान..

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे और बाजार क्षेत्र में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या लगातार हादसों को न्योता दे रही है। पहले भी इस मार्ग पर मवेशियों के कारण दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad