ख़बर शेयर करें -

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल के ब्रिटिश कालीन भवन ग्लेंनमोर कुटीर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। भवन में लगी भीषण आग से भवन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि आग लगने से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन, घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सूचना पर मौके पर दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कई घन्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह देखिए वीडियो..

सूचना के अनुसार, मल्लीताल की ग्लेंमोर कुटीर में आज लगभग 1:30 बजे पड़ोसियों को आग की लपटें उठती दिखा। देखते ही देखते आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया। ब्रिटिश काल का यह भवन लकड़ी का बना हुआ है, जिसमें वर्तमान में 2 परिवार निवास कर रहे हैं। एक परिवार के ललित तिवाड़ी आज ही होली की छुट्टी मनाने दोपहर में यहां पहुँचे थे। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के आने तक भवन की छत जल गई और भवन केवल दीवारों पर खड़ा रह गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अंकिता हत्याकांड की CBI जांच की संस्तुति के बाद व्यापार मंडल ने 11 जनवरी का बंद वापस लिया..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad