ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले में शनिवार सुबह तड़के एक व्यक्ति ने आपसी कहासुनी के बाद अपनी पत्नी की गला दबाकर और चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति खून से सने कपड़ों में खुद थाना पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी एक हफ्ते पहले ही महाराष्ट्र से घर छुट्टी पर आया था।

एसपी रेखा यादव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आज सुबह करीब 7 बजे एक व्यक्ति ने खुद थाना आकर कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर और चाकू मारकर हत्या कर दी है। जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल जाखनी क्षेत्र स्थित मकान पर पहुंची। कमरे के भीतर बिस्तर पर महिला का शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने संबंधित इलाके को सील कर दिया और साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक टीम (फील्ड यूनिट) को मौके पर बुलाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: रॉन्ग साइड चल रहे ट्रकों का कहर! NH-109 पर फिर हादसा.. स्कॉर्पियो पलटी.. कई घायल...

पुलिस के अनुसार आरोपी पति की पहचान राजेश राम लावड़ के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मूनाकोट ब्लॉक के कानड़ी गांव का निवासी है। वह वर्तमान में पिथौरागढ़ नगर के जाखनी क्षेत्र में परिवार के साथ रह रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शनिवार तड़के पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर सुबह करीब 4:30 बजे राजेश ने पत्नी नीलम (30) पर चाकू से हमला कर दिया और गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अहमद नदीम का हल्द्वानी मीडिया सेंटर से सम्बद्धीकरण, प्रियंका जोशी मुख्यालय देहरादून स्थानांतरित.

पुलिस ने फिलहाल शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया, शव का पंचायतनामा भर लिया गया है। आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है और मामले में सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। शुरुआती तौर पर मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad