ख़बर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद (UBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारणी घोषित कर दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के अनुसार, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 20 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा तिथियों की घोषणा से प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है।

इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में दो लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए प्रदेश के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जा रहे हैं। बोर्ड और प्रशासन द्वारा नकल विहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए सख्त इंतजाम किए जाएंगे, वहीं संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में 'प्रज्ञान 2.0' का भव्य समापन

डॉ. सती ने बताया कि प्रश्न पत्रों की गोपनीयता, समय पर वितरण और उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित संग्रह की पूरी व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 4 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में मोबाईल, सिम व अन्य सामग्री बरामद.. APK फ़ाइल भेजकर करते थे फ्रॉड…

उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील की कि वे तनाव मुक्त रहकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करें। नियमित अध्ययन, बेहतर समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच से ही अच्छे परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के साथ ही छात्र अब अंतिम तैयारी में जुट गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad