ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के भीमताल में एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारकर दुकान के बाहर लगी छत तोड़ डाली। सी.सी.टी.वी.फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी।नैनीताल में भीमताल के गोरखपुर तिराहे पर एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने दुकान के आगे लगी छत को तोड़ डाला। ट्रक, छत(झांप) तोड़ते हुए सीधे चलता बना।

यह देखिए वीडियो..

इस जगह, दोपहर के समय भीड़ होती है, लेकिन रात को समय होने के कारण बड़ी दुर्घटना टल गई। ट्रक लगभग चार-पांच दुकानों की छत को नुकसान पहुंचा गया। घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। दुकान मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है और ट्रक की जानकारी भी सी.सी.टी.वी.फुटेज के साथ पुलिस को मुहैय्या करा दी है। हल्द्वानी से पहाड़ की तरफ जा रहे ट्रक की जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  CM पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हल्द्वानी, राज्य स्तरीय सैनिक सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad