ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली: अब कोटद्वार गढ़वाल से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के बीच प्रस्तावित सीधी नई एक्सप्रेस ट्रेन को रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है, रेलवे मंत्रालय के अनुसार नई ट्रेन कोटद्वार से रोज रात को 10 बजे नजीबाबाद- लक्सर- देवबंद, मुजफ्फरनगर- मेरठ से सुबह 04:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली पहुंचेगी, जबकि दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल से रात 09:45 चलेगी और सुबह 03:50 बजे कोटद्वार पहुंचेगी, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को कोटद्वार से दिल्ली सीधी रेल सेवा शुरू करने का आग्रह किया था जिसे मंजूरी मिल गयी है,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad