ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: एप्स-95 पेंशनर्स द्वारा पिछले 9 वर्षों से संघर्ष जारी है व एनएसी संगठन के मुख्यालय बुलढाणा महाराष्ट्र में दिनांक 24.12.2018 से निरंतर क्रमिक अनशन जारी है, आज क्रमिक अनशन का 2577 वा दिन है, प्रदर्शन कर रहे लोगो के मुताबिक पेंशन वृद्धि की आस लगाए 200 से 250 पेंशनर्स प्रतिदिन इस संसार से विदा हो रहे है. अब लोकसभा का बजट सेशन 28 जनवरी 2026 से शुरू हो रहा है। हर महीने मिलने वाली एवरेज पेंशन रु. 1170/-को बढ़ाकर रु. 7500/- करने व इसे महंगाई भत्ते से जोड़ने की लगातार मांग हो रही है जो कि व्यवहार्य है. लेकिन लोकसभा में इस पर ध्यान नहीं दिया है. एप्स-95 पेंशन फंड में हर व्यक्ति का योगदान 33 साल की सर्विस के बाद 12 लाख रुपये से ज्यादा है. उन्होंने मांग की अगर लोकसभा इस पर पूरी तरह विचार करके मिनिमम पेंशन बढ़ा दे और लोकसभा के आने वाले बजट सेशन में मिनिमम पेंशन बढ़ाने का ऐलान कर दे, तो 81 लाख पेंशनर्स की बची हुई जिंदगी में नई जान आ जाएगी, एप्स-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति [एनएसी] के तत्वावधान में सार्वजनिक, निजी, सहकार, मीडिया एवं औद्योगिक क्षेत्र के सेवा निवृत्त 81 लाख कर्मचारी यानी कि एप्स-95 पेंशनर्स शामिल हैँ,

यह देखिए वीडियो..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad