ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर वंदे मातरम् ग्रुप के तत्वावधान में Black Panther Gym, बिठौरिया द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में जिम के 31 सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। रक्तदान का उद्देश्य सुशीला तिवारी अस्पताल में रक्त की कमी को दूर करने में सहयोग करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बड़े भाई ने की छोटे भाई की निर्मम हत्या! स्टील के लोटे से सिर पर किए ताबड़तोड़ वार.. फिर..

आयोजक विक्रम मेहता जी एवं पुष्पेश पंत जी ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मुखानी चौराहे से श्यामा गार्डन तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 8 चालान काटे, सामान जब्त..

वंदे मातरम् ग्रुप द्वारा समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे प्रयासों की इस अवसर पर सराहना की गई। युवाओं ने भी नियमित रक्तदान के लिए आगे आने का संकल्प लिया।
रक्तदान शिविर में शैलेन्द्र सिंह दानू, गौरव पांडे, रजत बिष्ट, चेतना भट्ट, निकिता जोशी आदि लोगो ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad