ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटरों में आ रहे भारी-भरकम बिजली बिलों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।


इस दौरान हेमन्त साहू ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद आम जनता पर बिजली बिलों का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, बेरोजगार युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं तथा नशे का कारोबार युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है, लेकिन सरकार इन गंभीर मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लखपति दीदियों की आत्मनिर्भरता का उत्सव: एनआरएलएम अंतर्गत ‘लखपति दीदी नववर्ष कैलेंडर–2026’ का डीएम द्वारा लोकार्पण


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जनता की समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन को और तेज करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मकान में चल रहा "कैसिनो" जुए का अड्डा! 13 लोग गिरफ्तार, डॉलर व लाखों की नगदी बरामद

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कहां जगह जगह स्मैक शराब नशे का अवैध करोबार चल रहा है शासन प्रशासन हाथ पर हाथ रखे हुए है।

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट व्यापारी नेता जसविंदर सिंह भसीन प्रदेश उपाध्यक्ष जूही चुफाल प्रदेश महासचिव स्वाति जोशी युवा काग्रेस महानगर अध्यक्ष सुमित कुमार छात्र नेता मेहुल साह व्यापारी नेता जसविंदर सिंह भसीन ज्योति आर्या रेखा जाटव राजकुमार सिंह यादव ईशाक खान मूर्ति देवी समेत तमाम पदाधिकारी थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad