ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: शनिवार को आज भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष हर्ष राजौर के नेतृत्व में युवा भाजयुमो पदाधिकारियों ने समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन के विरोध में एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

युवा मोर्चा ने कहा कि नशा आज हमारे समाज के लिए एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। यह सिर्फ एक व्यक्ति के जीवन को नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करता है। युवाओं की ऊर्जा देश और समाज के निर्माण में लगनी चाहिए, न कि नशे जैसी बुराइयों में। युवा मोर्चा सदैव समाज हित के मुद्दों पर अपनी जिम्मेदारी निभाता आया है और आगे भी जन-जागरूकता फैलाने, युवाओं को सही दिशा देने नशे के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ IFS अधिकारी श्री रंजन कुमार मिश्र बने प्रमुख वन संरक्षक।

हम प्रशासन के साथ मिलकर एक सुरक्षित, स्वस्थ और नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य करेंगे।
आइए सभी मिलकर संकल्प लें —
नशे को जड़ से मिटाना है,।युवाओं का भविष्य बचाना है।
युवा जागेगा, समाज बदलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad