ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: भीमताल विधानसभा के कई वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपनी ही पार्टी को चेतावनी दे डाली कि यदि 2027 के चुनाव में पार्टी द्वारा किसी भी बाहरी व्यक्ति को आयातित करके टिकट दिया गया तो कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पूर्व राज्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश पनेरु, वरिष्ठ कांग्रेस नेता केदार पलड़िया वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश बृजवासी सहित कई नेताओं ने हल्द्वानी में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा भीमताल विधानसभा में बाहर से आयातित नेताओं को टिकट दिया गया है।

जिससे कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है इसलिए इस बार समय रहते पार्टी के सभी नेता अपने नेतृत्व से गुहार लगा रहे हैं कि इस बार स्थानीय मजबूत टिकाऊ और ईमानदार प्रत्याशी को ही कांग्रेस का टिकट दे ताकि 2027 में भीमताल विधानसभा का चुनाव कांग्रेस बड़े अंतराल के साथ जीत सके, उन्होंने बड़ा एलान करते हुए कहा की पार्टी किसी भी समर्पित कार्यकर्ता को टिकट दें वह चुनाव में एक करोड़ रूपये खर्च करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने किया 1 करोड 21 लाख से बने पैदल पुल का लोकार्पण, ओखलकांडा के हैड़ाखान वासियों ने जताया धन्यवाद..

बाइट : राजेश बृजवासी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता

इस दौरान सभी नेताओं ने एक सुर में कहा कि यदि बाहरी आयातित व्यक्ति को टिकट दिया गया तो सभी कांग्रेस के मूल कार्यकर्ता इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

बाइट : हरीश पनेरु, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्य मंत्री

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad